1 | | प्रश्नोत्तर : | |
1.1 | | तारांकित: पृथक सूचियों में मुद्रित प्रश्न पूछे जाएंगे तथा उनके उत्तर दिए जाएंगे । | |
1.1.1 | Starred Q. | 5156(छोटे कार्यों हेतु धनराशि),PUBLIC WORKS, Asked By:-Ramesh Chand Dhawala |  |
1.1.2 | Starred Q. | 5157(हैण्डपम्प),JAL SHAKTI VIBHAG, Asked By:-Ram Lal Thakur |  |
1.1.3 | Starred Q. | 5158(स्वास्थ्य सुविधाएं),HEALTH AND FAMILY WELFARE, Asked By:-Surender Shourie |  |
1.1.4 | Starred Q. | 5159(108 एम्बुलेंस सेवा),HEALTH AND FAMILY WELFARE, Asked By:-Sanjay Awasthy |  |
1.1.5 | Starred Q. | 5160(रेडियोलॉजिस्ट के पद),HEALTH AND FAMILY WELFARE, Asked By:-Pawan Nayyar |  |
1.1.6 | Starred Q. | 5161(सावड़ा-कुड्डू प्रोजैक्ट),MULTI-PURPOSE PROJECTS AND POWER, Asked By:-Rohit Thakur |  |
1.1.7 | Starred Q. | 5162(सोलर फैंसिंग),AGRICULTURE, Asked By:-Arun Kumar |  |
1.1.8 | Starred Q. | 5163(विचाराधीन योजना ),JAL SHAKTI VIBHAG, Asked By:-Bhawani Singh Pathania |  |
1.1.9 | Starred Q. | 5164(विज्ञान कक्षाएं),HIGHER EDUCATION, Asked By:-Inder Singh |  |
1.1.10 | Starred Q. | 5165(पदपूर्ति),ANIMAL HUSBANDRY, Asked By:-Inder Dutt Lakhanpal,Pawan Kumar Kajal |  |
1.1.11 | Starred Q. | 5166(Houses under Various Schemes),RURAL DEVELOPMENT, Asked By:-Asha Kumari |  |
1.1.12 | Starred Q. | 5167(पदपूर्ति),HORTICULTURE, Asked By:-Jia Lal |  |
1.1.13 | Starred Q. | 5168(बेड़ा जाति ),TRIBAL DEVELOPMENT, Asked By:-Vinay Kumar |  |
1.1.14 | Starred Q. | 5169(Funds Received),REVENUE DEPARTMENT, Asked By:-Sunder Singh Thakur |  |
1.1.15 | Starred Q. | 5170(किसान सम्मान निधि ),REVENUE DEPARTMENT, Asked By:-Vishal Nehria |  |
1.1.16 | Starred Q. | 5171(सार्वजनिक शौचालय),RURAL DEVELOPMENT, Asked By:-Vikramaditya Singh |  |
1.1.17 | Starred Q. | 5172(सिलाई अध्यापिका एवं पंचायत चौकीदार),PANCHAYATI RAJ, Asked By:-Pawan Kumar Kajal,Ashish Butail |  |
1.1.18 | Starred Q. | 5173(मशीनरी),PUBLIC WORKS, Asked By:-Ramesh Chand Dhawala |  |
1.1.19 | Starred Q. | 5174(राजकीय महाविद्यालय श्री नैना देवीजी ),HIGHER EDUCATION, Asked By:-Ram Lal Thakur |  |
1.1.20 | Starred Q. | 5175(शर्तों व नियमों का पालन),TOWN AND COUNTARY PLANNING, Asked By:-Surender Shourie |  |
1.1.21 | Starred Q. | 5176(पदपूर्ति),HEALTH AND FAMILY WELFARE, Asked By:-Sanjay Awasthy |  |
1.1.22 | Starred Q. | 5177(मिनी सचिवालय),REVENUE DEPARTMENT, Asked By:-Pawan Nayyar |  |
1.1.23 | Starred Q. | 5178(शाह नहर परियोजना ),JAL SHAKTI VIBHAG, Asked By:-Bhawani Singh Pathania |  |
1.1.24 | Starred Q. | 5179(फलदार पौधों का रोपण),HORTICULTURE, Asked By:-Inder Singh |  |
1.1.25 | Starred Q. | 5180(हिम कुक्कुट योजना),ANIMAL HUSBANDRY, Asked By:-Inder Dutt Lakhanpal |  |
1.1.26 | Starred Q. | 5181(JBT Teachers),ELEMENTARY EDUCATION, Asked By:-Asha Kumari |  |
1.2 | | अतारांकित: पृथक सूची में मुद्रित प्रश्नों के उत्तर सभा पटल पर रखे जाएंगे । | |
1.2.1 | UnStarred Q. | 2176(इन्डोर स्टेडियम निर्माण),YOUTH SERVICES AND SPORTS, Asked By:-Surender Shourie |  |
1.2.2 | UnStarred Q. | 2177(जिभी-गाड़ा-गुशैणी सड़क),PUBLIC WORKS, Asked By:-Surender Shourie |  |
1.2.3 | UnStarred Q. | 2178(सड़क निर्माण),PUBLIC WORKS, Asked By:-Surender Shourie |  |
1.2.4 | UnStarred Q. | 2179(कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व),INDUSTRIES, Asked By:-Sanjay Awasthy |  |
1.2.5 | UnStarred Q. | 2180(अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र),HOME DEPARTMENT, Asked By:-Sanjay Awasthy |  |
1.2.6 | UnStarred Q. | 2181(खनन पट्टे),INDUSTRIES, Asked By:-Sanjay Awasthy |  |
1.2.7 | UnStarred Q. | 2182(सीमेंट प्लांट),INDUSTRIES, Asked By:-Ram Lal Thakur,Ramesh Chand Dhawala,Sukhvinder Singh Sukhu |  |
1.2.8 | UnStarred Q. | 2183(भवन निर्माण),PLANNING, Asked By:-Ram Lal Thakur |  |
1.2.9 | UnStarred Q. | 2184(जिम क्रय),YOUTH SERVICES AND SPORTS, Asked By:-Ram Lal Thakur |  |
1.2.10 | UnStarred Q. | 2185(बिरोजा हेतु स्वीकृति),FOREST, Asked By:-Ramesh Chand Dhawala |  |
1.2.11 | UnStarred Q. | 2186(श्रमिक उत्पीड़न),LABOUR AND EMPLOYMENT, Asked By:-Ramesh Chand Dhawala |  |
1.2.12 | UnStarred Q. | 2187(पदपूर्ति),HIGHER EDUCATION, Asked By:-Mohan Lal Brakta |  |
1.2.13 | UnStarred Q. | 2188(पदपूर्ति),MULTI-PURPOSE PROJECTS AND POWER, Asked By:-Mohan Lal Brakta |  |
1.2.14 | UnStarred Q. | 2189( ट्रांसफार्मर),MULTI-PURPOSE PROJECTS AND POWER, Asked By:-Mohan Lal Brakta |  |
1.2.15 | UnStarred Q. | 2190(WSS Ghar Bodhal),JAL SHAKTI VIBHAG, Asked By:-Ashish Butail |  |
1.2.16 | UnStarred Q. | 2191(Purchases without Tender),FOOD,CIVIL SUPPLIES AND CONSUMER AFFAIRS, Asked By:-Ashish Butail |  |
1.2.17 | UnStarred Q. | 2192(MGNREGA ),RURAL DEVELOPMENT, Asked By:-Harshwardhan Chauhan |  |
1.2.18 | UnStarred Q. | 2193(Foundation Stone ),JAL SHAKTI VIBHAG, Asked By:-Harshwardhan Chauhan |  |
1.2.19 | UnStarred Q. | 2194(Dispensaries without Health Workers),HEALTH AND FAMILY WELFARE, Asked By:-Rakesh Singha |  |
1.2.20 | UnStarred Q. | 2195(ब्रिक्स के तहत स्वीकृत योजनाएं),JAL SHAKTI VIBHAG, Asked By:-Rohit Thakur |  |
1.2.21 | UnStarred Q. | 2196( सब-स्टेशन हेतु धनराशि),MULTI-PURPOSE PROJECTS AND POWER, Asked By:-Pawan Nayyar |  |
1.2.22 | UnStarred Q. | 2197(बस डिपो),TRANSPORT, Asked By:-Pawan Nayyar |  |
1.2.23 | UnStarred Q. | 2198(वन विश्राम गृह मरम्मत),FOREST, Asked By:-Pawan Nayyar |  |
1.2.24 | UnStarred Q. | 2199(कार पार्किंग/आवासीय भवन),REVENUE DEPARTMENT, Asked By:-Inder Singh |  |
1.2.25 | UnStarred Q. | 2200(रिक्त पद),ANIMAL HUSBANDRY, Asked By:-Inder Singh |  |
1.2.26 | UnStarred Q. | 2201(स्थानान्तरण नीति ),HIGHER EDUCATION, Asked By:-Bhawani Singh Pathania |  |
1.2.27 | UnStarred Q. | 2202(साक्षात्कार कमेटी),PERSONNEL, Asked By:-Pawan Kumar Kajal |  |
2 | | कागज़ात सभा पटल पर रखे जाएंगे : | |
2.1 | | श्री जय राम ठाकुर, मुख्य मन्त्री, निम्नलिखित दस्तावेज़ों की एक-एक प्रति सभा पटल पर रखेंगे:- | |
2.1.1 | | भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक के प्रतिवेदन 31 मार्च, 2020 को समाप्त वर्ष के लिए (सामाजिक, सामान्य एवं आर्थिक क्षेत्रों) हिमाचल प्रदेश सरकार; और |  |
2.1.2 | | भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश कार्मिक विभाग, वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक, वर्ग-III (अराजपत्रित), लिपिक वर्गीय सेवाएं, सामान्य भर्ती और प्रोन्नति(प्रथम संशोधन) नियम, 2022 जोकि अधिसूचना संख्या:पी0ई0आर0(ए0पी0)-सी-ए(3)-5/2017-लूज़ दिनांक 26.02.2022 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 04.03.2022 को प्रकाशित । |  |
2.2 | | श्री वीरेन्द्र कंवर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मन्त्री , हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा-118(5) के अन्तर्गत पंचायतों के लेखों की संपरीक्षा रिपोर्ट, वर्ष 2020-21 (विलम्ब के कारणों सहित) की एक-एक प्रति सभा पटल पर रखेंगे । |  |
2.3 | | श्री बिक्रम सिंह, उद्योग मन्त्री , कम्पनी अधिनियम, 2013 की धारा 143(6)(b) के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के 46वें वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखे वर्ष 2018-19 (विलम्ब के कारणों सहित) की प्रति सभा पटल पर रखेंगे । |  |
2.4 | | श्री गोविन्द सिंह ठाकुर, शिक्षा मन्त्री , निम्नलिखित दस्तावेज़ों की एक-एक प्रति सभा पटल पर रखेंगे:- | |
2.4.1 | | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 1968 की धारा 15(1) और (4) के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला का वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन वर्ष 2020-21; और |  |
2.4.2 | | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 1968 की धारा 15(1) और (4) के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला का लेखा कथन प्रतिवेदन, वर्ष 2020-21 (01-04-2020 से 31-03-2021 तक) । |  |
2.5 | | श्री सुख राम चौधरी, बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मन्त्री , निम्नलिखित दस्तावेज़ों की एक-एक प्रति सभा पटल पर रखेंगे:- | |
2.5.1 | | कम्पनी अधिनियम, 2013 के अनुच्छेद 394-395 के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् लिमिटेड का वार्षिक प्रशासनिक प्रतिवेदन, वर्ष 2020-21; और |  |
2.5.2 | | कम्पनी अधिनियम, 2013 के की धारा 143(6)(b) के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् लिमिटेड का 12वां वार्षिक प्रतिवेदन, वर्ष 2020-21 । |  |
2.5.3 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग मूल्यांकन समिति का गठन जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC-H(1)-32/2020-42525/2021 दिनांक 23.03.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 26.03.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.4 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग निगरानी समिति का गठन जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC-H(1)-32/2020-43224/2021 दिनांक 23.03.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 26.03.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.5 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग(व्यापार का आचरण) (ग्यारहवां संशोधन) विनियम, 2021 जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC/151/Vol-III दिनांक 30.03.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 31.03.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.6 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग(क्रॉस सब्सिडी सरचार्ज, अतिरिक्त सरचार्ज और क्रॉस सब्सिडी की चरणबद्धता) (द्वितीय संशोधन) विनिमय, 2021 जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC/391 दिनांक 9.04.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 12.04.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.7 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग ग्रिड कोड समीक्षा समिति का पुर्नगठन जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC-H(1)-10/Vol-1/2020-754 दिनांक 30.06.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 01.07.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.8 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (सुरक्षा जमा) (चतुर्थ संशोधन) विनिमय, 2021 जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC-414/(Security Deposit) दिनांक 09.07.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 14.07.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.9 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (नवीकरणीय विद्युत खरीद दायित्व और उसका अनुपालन)(सातवां संशोधन)विनियम, 2021 जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC-H(1)-438 दिनांक 15.07.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 19.07.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.10 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (कनेक्टिविटी का अनुदान, दीर्घकालिक और मध्यम अवध्सि के इंट्रा-स्टेट ओपन एक्सेस और संबंधित मामले)(द्वितीय संशोधन)विनियम, 2021 जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC/418 दिनांक 11.08.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 16.08.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.11 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (विचलन निपटान तंत्र और संबंधित मामले) (द्वितीय संशोधन) विनिमय, 2021 जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC/H(1)-25 दिनांक 08.09.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 10.09.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.12 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (कर्मचारियों की सेवा के लिए नियम और शर्तें) (तृतीय संशोधन) विनिमय, 2021 जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC-B(3)-1/2020-705-Vol-VII दिनांक 02.12.2021 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 04.12.2021 को प्रकाशित; |  |
2.5.13 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग सप्लाई कोड (पांचवा संशोधन)जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC/Secy/438 दिनांक 14.01.2022 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 21.01.2022 को प्रकाशित; |  |
2.5.14 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग वितरण कोड समीक्षा पैनल का पुनर्गठन जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC/392-Vol(III)-2022 दिनांक 17.01.2022 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 21.01.2022 को प्रकाशित; |  |
2.5.15 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम और लोकायुक्त)(द्वितीय संशोधन)विनियम, 2022 जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC-(H)(1)-1/2012 दिनांक 20.01.2022 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 27.01.2022 को प्रकाशित; और |  |
2.5.16 | | हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग राज्य सलाहकार समिति का पुनर्गठन जोकि अधिसूचना संख्या: HPERC/A04/1/2022-HPERC-GoHP दिनांक 01.02.2022 द्वारा अधिसूचित तथा शासकीय राजपत्र में दिनांक 07.02.2022 को प्रकाशित । ( (iii) से (xvi) तक विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 182 के परन्तुक के अन्तर्गत निर्मित नियम हैं) |  |
3 | | सदन की समितियों के प्रतिवेदन : | |
3.1 | | श्री नरेन्द्र ठाकुर, सभापति, अधीनस्थ विधायन समिति (वर्ष 2021-22) , समिति के निम्न प्रतिवेदनों की एक-एक प्रति सभा में उपस्थापित करेंगे तथा सदन के पटल पर रखेंगे :- | |
3.1.1 | | समिति का नवम् प्रतिवेदन (तेरहवीं विधान सभा) जोकि तेरहवीं विधान सभा के ग्यारहवें, बारहवें एवं तेरहवें सत्रों के दौरान सांविधिक संगठनों, सरकारी कम्पनियों व अन्य स्वायतशासी संगठनों द्वारा सभा पटल पर उपस्थापित वार्षिक प्रतिवेदनों, लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की संवीक्षा से सम्बन्धित है; और |  |
3.1.2 | | समिति का दशम् प्रतिवेदन (तेरहवीं विधान सभा) जोकि तेरहवीं विधान सभा के ग्यारहवें, बारहवें एवं तेरहवें सत्रों के दौरान उपस्थापित किए गए नियमों/परिनियमों की समिति द्वारा संवीक्षा से सम्बन्धित है। |  |
3.2 | | श्री विनोद कुमार, सभापति, मानव विकास समिति, (वर्ष 2021-22) , समिति के निम्न प्रतिवेदनों की एक-एक प्रति सभा में उपस्थापित करेंगे तथा सदन के पटल पर रखेंगे:- | |
3.2.1 | | समिति का 29वां कार्रवाई प्रतिवेदन (तेरहवीं विधान सभा) जोकि समिति के 18वें मूल प्रतिवेदन (तेरहवीं विधान सभा) (वर्ष 2019-20) में अन्तर्विष्ट सिफारिशों पर आधारित तथा उच्चतर शिक्षा विभाग से सम्बन्धित है; और |  |
3.2.2 | | समिति के 20वें मूल प्रतिवेदन (तेरहवीं विधान सभा) (वर्ष 2019-20) में अन्तर्विष्ट सिफारिशों पर बने 27वें कार्रवाई प्रतिवेदन (तेरहवीं विधान सभा) (वर्ष 2020-21) में निहित सिफारिशों पर सरकार द्वारा कृत कार्रवाई पर आधारित अग्रेत्तर कार्रवाई विवरण जोकि सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग से सम्बन्धित है। |  |
4 | | प्रवर समिति का प्रतिवेदन: | |
4.1 | | श्री महेन्द्र सिंह, जल-शक्ति मन्त्री एवं सभापति, प्रवर समिति, (तेरहवीं विधान सभा) (वर्ष 2021-22), हिमाचल प्रदेश भू-जोत अधिकतम सीमा (संशोधन) विधेयक, 2021(2021 का विधेयक संख्यांक 6) के प्रतिवेदन की प्रति सभा में उपस्थापित करेंगे तथा सदन के पटल पर रखेंगे । |  |
5 | | नियम-62 के अन्तर्गत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव : | |
5.1 | | श्री राकेश जम्वाल , अमर उजाला दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित शीर्षक "पानी की निकासी न होने से टुटा सुन्दर नगर बस अड्डा " से उत्पन्न स्थिति की ओर उद्योग मन्त्री का ध्यान आकर्षित करेंगे । |  |
6 | | वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट अनुमान :- | |
6.1 | | वर्ष 2022-23 के लिए बजट अनुमानों की अनुदान मांगों पर चर्चा एवं मतदान। | |
6.1.1 | | अनुदान मांगें | |
6.2 | | कटौती प्रस्ताव | |
6.2.1 | | मांग संख्या: 6 - आबकारी और कराधान | |
6.2.2 | | मांग संख्या: 9 -स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण | |
6.2.3 | | मांग संख्या: 10 -लोक निर्माण-सड़क, पुल एवं भवन | |
6.2.4 | | मांग संख्या: 11- कृषि | |
6.2.5 | | मांग संख्या: 12 - उद्यान | |
6.2.6 | | मांग संख्या: 13 -सिंचाई, जलापूर्ति एवं सफाई | |
6.2.7 | | मांग संख्या: 14 पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य | |
6.2.8 | | मांग संख्या: 15 - योजना एवं पिछड़ा क्षेत्र विकास कार्यक्रम | |
6.2.9 | | मांग संख्या: 16- वन और वन्य जीवन | |
6.2.10 | | मांग संख्या: 20 - ग्रामीण विकास | |
6.2.11 | | मांग संख्या: 23- विद्युत विकास | |
6.2.12 | | मांग संख्या: 26 - पर्यटन और नागर विमानन | |
6.2.13 | | मांग संख्या: 27 श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण | |
6.2.14 | | मांग संख्या: 32 - अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम | |
7 | | विधायी कार्य : | |
7.1 | | सरकारी विधेयक की पुर:स्थापना | |
7.1.1 | | श्री जय राम ठाकुर, मुख्य मन्त्री , प्रस्ताव करेंगे कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य की संचित निधि में से सेवाओं के लिए कतिपय धनराशियों के संदाय को प्राधिकृत करने और उनका विनियोग करने के लिए विधेयक को पुर:स्थापित करने की अनुमति दी जाए । वे विधेयक को पुर:स्थापित भी करेंगे। हिमाचल प्रदेश विनियोग (संख्यांक 2) विधेयक, 2022 (2022 का विधेयक संख्यांक 4) |  |
7.2 | | सरकारी विधेयकों पर विचार-विमर्श एवं पारण
| |
7.2.1 | | श्री जय राम ठाकुर, मुख्य मन्त्री , प्रस्ताव करेंगे कि वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य की संचित निधि में से सेवाओं के लिए कतिपय धनराशियों के संदाय को प्राधिकृत करने और उनका विनियोग करने के लिए विधेयक पर विचार किया जाए । वे यह भी प्रस्ताव करेंगे कि विधेयक को पारित किया जाए । हिमाचल प्रदेश विनियोग (संख्यांक 2) विधेयक, 2022 (2022 का विधेयक संख्यांक 4) |  |
7.2.2 | | श्री महेन्द्र सिंह, जल-शक्ति मन्त्री , प्रस्ताव करेंगे कि हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1954 (1954 का अधिनियम संख्यांक 6) का और संशोधन करने के लिए विधेयक पर विचार किया जाए । वे यह भी प्रस्ताव करेंगे कि विधेयक को पारित किया जाए । हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व(संशोधन) विधेयक, 2022 (2022 का विधेयक संख्यांक 3) |  |
7.2.3 | | श्री महेन्द्र सिंह, जल-शक्ति मन्त्री , प्रस्ताव करेंगे कि हिमाचल प्रदेश भू-जोत अधिकतम सीमा अधिनियम, 1972 (1973 का अधिनियम संख्यांक 19) का और संशोधन करने के लिए विधेयक पर विचार किया जाए । वे यह भी प्रस्ताव करेंगे कि विधेयक को पारित किया जाए । हिमाचल प्रदेश भू-जोत अधिकतम सीमा (संशोधन) विधेयक, 2021 (2021 का विधेयक संख्यांक 6) (दिनांक 10 अगस्त, 2021 को पुर:स्थापित तथा दिनांक 12 अगस्त, 2021 को प्रवर समिति को प्रेषित विधेयक पर पुन: विचार-विमर्श एवं पारण) |  |
7.2.4 | | श्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मन्त्री , प्रस्ताव करेंगे कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 (1994 का अधिनियम संख्यांक 12) का और संशोधन करने के लिए विधेयक पर विचार किया जाए । वे यह भी प्रस्ताव करेंगे कि विधेयक को पारित किया जाए । हिमाचल प्रदेश नगर निगम(संशोधन) विधेयक, 2022 (2022 का विधेयक संख्यांक 2) |  |
7.2.5 | | श्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मन्त्री, प्रस्ताव करेंगे हिमाचल प्रदेश राज्य के शहरी क्षेत्रों में स्लम क्षेत्रों के स्लम वासियों को भूमि के साम्पत्तिक अधिकार प्रदत्त करते हुए आधारभूत नागरिक सेवाओं की सतत वृद्धि और संसाधनों के अधिकतम उपयोग के माध्यम से उनका विकास सुनिश्चित करने हेतु, उपबंध करने के लिए विधेयक पर विचार किया जाए । वे यह भी प्रस्ताव करेंगे कि विधेयक को पारित किया जाए । हिमाचल प्रदेश स्लम वासी (साम्पत्तिक अधिकार) विधेयक, 2022 (2022 का विधेयक संख्यांक 5) |  |
8 | | नियम-324 के अन्तर्गत विशेष उल्लेख : | |
8.1 | | श्री रोहित ठाकुर(65-जुब्बल कोटखाई) , प्रदेश में वैज्ञानिक तरीके से बर्फ हटाने हेतु अमेरिकन स्नो कटर मशीनों को क्रय करने करने बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
8.2 | | श्री रोहित ठाकुर(65-जुब्बल कोटखाई) , राजबन-शिलाई-मीनस-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-707 सनैल से हाटकोटी के कार्य को शीघ्रातिशीघ्र प्रारम्भ करवाने बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
8.3 | | श्री रोहित ठाकुर (65-जुब्बल कोटखाई) , जुब्बल-कोटखाई विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत उप-तहसील कलबोग हेतु कार्यालय व आवास की व्यवस्था जनहित में शीघ्रातिशीघ्र करने बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
8.4 | | श्री नरेन्द्र ठाकुर(38-हमीरपुर) , मै0 पैन इण्डिया कंसल्टैंटस प्राईवेट लिमिटेड की लगभग दो वर्षों से लम्बित पड़ी धनराशि की अदायगी शीघ्रातिशीघ्र करने बारे विशेष उल्लेख करेंगे ।
|  |
8.5 | | श्री रोहित ठाकुर(65-जुब्बल कोटखाई) , जुब्बल-कोटखाई विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एंटी हेल नेट्स को मुख्यमन्त्री ग्रीनहाऊस नवीनीकरण/नूतन पॉलीहाऊस योजनाओं की तर्ज़ पर पुन: उपदान प्रदान करने बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
8.6 | | श्री राकेश सिंघा(61-ठियोग) , शिमला शहर में विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाज़ार की ओर कार्टरोड पर लग रही रिटेनिंग वॉल पर शीघ्रातिशीघ्र रेलिंग लगवाने बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
8.7 | | श्री रोहित ठाकुर (65-जुब्बल कोटखाई) , किसानों-बागवानों को मांग अनुरूप खाद उपलब्ध करवाने, मूल्यवृद्धि वापस लेने तथा अप्रमाणित खाद पर कार्रवाई करने बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
8.8 | | श्री रोहित ठाकुर (65-जुब्बल कोटखाई) , हिमाचल पथ परिवहन निगम, बस अड्डा, कोटखाई, जिला शिमला की अद्यतन स्थिति बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
8.9 | | श्रीमती रीता देवी(7-इन्दौरा), विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र इंदौरा के अन्तर्गत हिमाचल पथ परिवहन निगम की रूटवार बसों की जानकारी उपलब्ध करवाने बारे विशेष उल्लेख करेंगी । |  |
8.10 | | श्रीमती रीता देवी(7-इन्दौरा), इंदौरा क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों को बिल्डिंग फण्ड शीघ्रातिशीघ्र प्रदान करने बारे विशेष उल्लेख करेंगी । |  |
8.11 | | श्री सतपाल सिंह रायजादा(44-ऊना) , प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थानों में पंजाबी भाषा अध्यापकों की पदपूर्ति तथा कार्यरत्त अध्यापको को नियमित करने बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
8.12 | | श्री रोहित ठाकुर (65-जुब्बल कोटखाई) , जुब्बल-कोटखाई विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के विद्युत उप-मण्डल सरस्वती नगर के अन्तर्गत दूर-दराज़ व उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों/पंचायतों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से करने बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
8.13 | | श्री रोहित ठाकुर(65-जुब्बल कोटखाई) , ऊपरी शिमला में बिज़ली के ट्रांसफार्मर की चोरी रोकने व विद्युत उठाऊ पेयजल/सिंचाई योजनाओं की सुरक्षा करने बारे विशेष उल्लेख करेंगे । |  |
9 | | स्वीकृत संशोधन की सूची | |
9.1 | | हिमाचल प्रदेश नगर निगम(संशोधन) विधेयक, 2022 (2022 का विधेयक संख्यांक 2) जोकि दिनांक 15 मार्च, 2022 हेतु विचार-विमर्श एवं पारण के लिए निर्धारित है पर स्वीकृत संशोधन की सूची |  |