विधान सभा उपाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री शिव कुमार उपमन्यु के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
12/07/2019
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री हंस राज ने पूर्व मंत्री पण्डित शिव कुमार उपमन्यु के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। गौरतलब है कि चम्बा के भटियात से विधायक रहे पूर्व शिक्षा मंत्री पण्डित शिव कुमार उपमन्यु का वीरवार रात को निधन हो गया तथा वह लम्बी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। पण्डित शिव कुमार उपमन्यु का हिमाचल की राजनीति में अहम स्थान रहा है उन्होंने भटियात विधान सभा क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया और हिमाचल प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री रहे। अपने शोक संदेश में श्री हंस राज ने कहा कि प्रदेश ने एक बड़ी सख्श्यित को खो दिया है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती ।
श्री हंस राज ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
(हरदयाल भारद्वाज), उप-निदेशक, लोक संपर्क एवं प्रोटोकॉल, हि0प्र0 विधान सभा ।