डॉ0 बिन्दल ने शीला दीक्षित, मांगे राम गर्ग तथा राम चन्द्र पासवान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
22/07/2019
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं करीब डेढ़ दशक तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित के अकस्मात निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में डॉ0 बिन्दल ने कहा कि शीला दीक्ष्िात एक मिलनसार, सभ्य तथा दूरदर्शी नेता थी। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित का दिल्ली के विकास में अहम योगदान रहा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। डॉ0 बिन्दल ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम गर्ग के निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया है। डॉ0 बिन्दल ने कहा कि मांगे राम गर्ग एक निष्ठावान, कर्मठ तथा झुझारू नेता थे। डॉ0 बिन्दल ने लोक सभा सांसद राम चन्द्र पासवान के दु:खद निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया है तथा कहा कि पासवान जमीन से जुड़े नेता थे तथा असहाय, गरीबों तथा दलितों से उनका विशेष लगाव था। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है
(हरदयाल भारद्वाज), उप-निदेशक, लोक संपर्क एवं प्रोटोकॉल, हि0प्र0 विधान सभा ।